देश

बड़ी खबर : बड़वारा में रेल पुलिया के पास भीषण सड़क हादसा, कार और बाइक की सीधी भिड़ंत में एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत

कटनी, यशभारत। बड़वारा थाना क्षेत्र में आज सुबह एक बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक रेल पुलिया के पास कार और मोटर साइकिल की सीधी भिड़ंत में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा शवों का पंचनामा कराया। भिड़ंत इतनी तेज थी कि मोटर साइकिल में सवार चारों लोगों की दुर्घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
बड़वारा पुलिस ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त हो गई है। इनके नाम जितेंद्र सिंह, इंद्रभान सिंह, रामदास सिंह और रामकिशोर सिंह बताए जा रहे हैं। चारों लोग एक ही परिवार के सदस्य है। पुलिस ने यह भी बताया कि ये चारों लोग एक ही मोटर साइकिल में सवार होकर कटनी की ओर आ रहे थे, जबकि कार शहडोल की ओर जा रही थी। घटना के बाद कार भी अनियंत्रित होकर पलट गई।

राजगढ़ जा रहे थे कार सवार

बताया जाता है कि राजगढ़ निवासी कार सवार किसी काम से अंबिकापुर गए हुए थे, वे लोग भी घर वापस लौट रहे थे। इसी बीच बड़वारा के समीप यह भीषण हादसा हो गया। कार सवार एक महिला सहित पांच लोगों में से चार की हालत नाजुक बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया है, जबकि कार चालक को मामूली चोटें आई है।

 

IMG 20260310 WA0113 IMG 20260310 WA0114

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button