देशमध्य प्रदेशराज्य

बड़ी खबर : पन्ना की धरती ने फिर उगले हीरे : किसान की चमकी किस्मत एक साथ मिले कृष्णा कल्याणपुर पटी हीरा खदान में 2 हीरे 

Table of Contents

पन्ना lहीरा कार्यालय में आज एक साथ दो हीरे जमा हुए हैं जो दोनों उज्जवल किस्म के हैं और इनका वजन 1.56 कैरेट वह दूसरे हीरे का वजन 1.35 कैरेट है।

पन्ना की रत्नगर्भा धरती लोगों को रंक से राजा बनाती रहती है आज फिर किसान की किस्मत चमक गई और उसे ग्राम कृष्णा कल्याणपुर पटी हीरा खदान में एक साथ दो हीरे मिले हैं जिसे उसने दोनों हीरो को हीरा कार्यालय पन्ना में जमा करवाया है दोनों हीरे उज्जवल किस्म के अच्छी क्वालिटी के हैं और जिनकी कीमत लाखों में आकी जा रही है हीरा पारखी के द्वारा इन दोनों हीरो का वजन करके इन्हें जमा कर लिया गया है और आगामी नीलामी में इन हीरो को बिक्री के लिए रखा जाएगा।

कैलाश कुमार तिवारी पिता मैया दिन तिवारी ग्राम हिनौता जिला पन्ना के निवासी हैं उन्होंने कुछ दिन पूर्व हीरा कार्यालय से पट्टा बनवाकर पटी कृष्णा कल्याणपुर में खदान लगाई थी और आज उन्हें वेश कीमती एक साथ दो हीरे मिले हैं जिनसे उनकी खुशी का ठिकाना ना रहा और उन्होंने इन दोनों हीरो को हीरा कार्यालय पन्ना में जमा करवाए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button