बड़ी खबर : थाईलैण्ड, कम्बोडिया से भारत में संचालित हैं डिजिटल अरेस्ट : सायबर ठगी के अंतरराष्ट्रीय दो आरोपी गिरफ्तार

पन्ना lविदेशी तकनीक से संचालित “डिजिटल अरेस्ट साइबर ठगी” में अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े गिरोह के 2 आरोपी मुम्बई से गिरफ्तार, 14 लाख की ठगी का मामला पन्ना पुलिस ने सुलझायाl
क्या था पूरा मामला…..
फरियादिया अंशु शर्मा निवासी धाम मोहल्ला पन्ना द्वारा को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कॉल कर उसे “डिजिटल अरेस्ट” की धमकी दी गई एवं कहा गया कि आपकी आईडी अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाई गई है। इस प्रकार मानसिक भय एवं भ्रम की स्थिति बनाकर अज्ञात आरोपियों द्वारा फरियादिया से कुल 14 लाख रुपए की राशि धोखाधड़ीपूर्वक RTGS के माध्यम से अपने खातों में जमा करवा ली थी।
पुलिस ने सुलझाया मामला….
पन्ना पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम को गठित किया गया और तकनीकि साक्ष्यो के आधार 02 व्यक्तियों को मुंबई से गिरफ्तार किया एवं उनसे कड़ाई से पूछताछ की गई जिसमें उन्होंने अपराध करना स्वीकार किया और बताया कि पन्ना की युवती को डिजिटल अरेस्ट करके 14 लाख की ठगी की गई है
कैसे करते थे ठगी…..
पुलिस से आरोपियों ने बताया कि सिमबॉक्स के संबंध में जानकारी लेकर हम लोगो ने मुबंई में किराये के फ्लैट में एक सेटअप तैयार किया । बॉस (अंतर्राष्ट्रीय संचालक) द्वारा एक ऐसा ही सेटअप थाईलैण्ड में होने की बात हम लोगो को बताई थी । उक्त प्रतिबंधित “सिम बॉक्स” के माध्यम से वॉयस कॉल को लोकल कॉल में कन्वर्ट करके हम लोग, भारत में रहने वाले लोगों को भ्रमित कर “डिजिटल अरेस्ट” के नाम पर ठगी करते हैं। बॉस (अंतर्राष्ट्रीय संचालक) के कहने पर हम लोगो कई बार एयरटेल कंपनी की सिमकार्ड भारत से लेकर थाईलैण्ड, कम्बोडिया बॉस को जा चुके है जो बॉस (अंतर्राष्ट्रीय संचालक) द्वारा एयरपोर्ट के पास ही अलग-अलग व्यक्तियों को सिम दिलवाई जाकर विदेशी करेन्सी में भुगतान किया जाता था।
पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस थोटा पन्ना ने बताया कि आरोपियों ने बताया की टेलीग्राम के माध्यम से हम लोगो की दोस्ती थाईलैण्ड, कम्बोडिया में रहने वाले विदेशी लोगो से हुई थी । कुछ समय बाद थाईलैण्ड में रहने वाले एक टेलीग्राम यूजर द्वारा हम लोगो से टेलीग्राम के माध्यम से संपर्क करके सिमबॉक्स के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुये कहा गया कि इस समय भारत में सिमबॉक्स के माध्यम से फ्रॉड कर लाभ लेने का बहुत अच्छा स्कोप है। इसलिए हम लोगों ने इस फ्रॉड का जाल बनाना चालू किया जो लोगों को अपनी जाल में फंसाया।






