मध्य प्रदेशराज्य

फूड पॉइजनिंग का कहर : कोदो की रोटी खाने के बाद आधा दर्जन से अधिक लोग बीमार, मच गया हड़कंप 

Table of Contents

दमोह lजिले के पटेरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेलखेड़ी में कोदो की रोटी खाने के बाद आधा दर्जन से अधिक लोग अचानक बीमार हो गए। सभी को उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने पर तत्काल हंड्रेड डायल और 108 एंबुलेंस की मदद से पटेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पटेरा धर्मेंद्र गुर्जर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बीमार लोगों से घटना की जानकारी ली। पुलिस द्वारा आवश्यक पूछताछ के बाद सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्राथमिक तौर पर मामला खाद्य विषाक्तता (फूड पॉइजनिंग) का बताया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। फिलहाल सभी मरीजों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button