मध्य प्रदेशराज्य

प्रेमी जोड़े ने अपनी मर्जी से मंदिर में रचाया ब्याह : थाने पहुंचकर पुलिस से मांगी सुरक्षा

Table of Contents

रीवा l कहते हैं इश्क में सब जायज है, एक प्रेमी जोड़े ने इस कहावत को चरितार्थ करते हुए समाज के विरोध के बीच मंदिर में शादी रचा ली। विवाह के तुरंत बाद प्रेमी संदीप जायसवाल और प्रेमिका सीधे सिटी कोतवाली थाना पहुंचे और पुलिस से सुरक्षा मांगी। दोनों ने बताया कि उनके घर वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे और वे अलग-अलग समाज से आते हैं, इसी कारण परिवार शादी के लिए तैयार नहीं थे।

बताया जा रहा है कि युवती मूल निवासी व्यवहारी जिला शहडोल (वर्तमान पता रानी तालाब, रीवा) और संदीप , निवासी रानी तालाब – पिछले 3-4 वर्षों से एक-दूसरे से प्रेम करते थे। रिश्ते को आगे बढ़ाने की बात जब घरों में पहुंची तो परिजनों ने इसे मंजूरी नहीं दी। विरोध बढ़ता गया और हालात ऐसे बने कि दोनों ने अलग समाज होने की वजह से दबाव और विवाद की आशंका के चलते घरवालों के खिलाफ जाकर अपना फैसला खुद लेने का निर्णय लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button