मध्य प्रदेशराज्य

प्रसिद्ध गीतकार गांधीवादी नेता एवं समाजसेवी, मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री स्व विट्ठल भाई पटेल कीधर्मपत्नी श्रीमती कमलाबेन पटेल पंचतत्व में विलीन

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ प्रसिद्ध गीतकार गांधीवादी नेता एवं समाजसेवी, मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री स्व विट्ठल भाई पटेल कीधर्मपत्नी श्रीमती कमलाबेन पटेल का अंतिम संस्कार आज सोमवार की शाम नरयावली नाका का मुक्तिधाम पर किया गया। जहां बड़ी संख्या में विट्ठल भाई समर्थकों समेत विभिन्न वर्गों के लोगों ने शामिल होकर उन्हें अंतिम विदाई दी। मुखाग्नि उनके पौत्र हीरक भाई पटेल ने दी।

श्री कमला बेन पटेल का रविवार की शाम उनके निवास राधेश्याम भवन में 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। आज शाम 5 बजे उनके निवास से अंतिम यात्रा प्रारंभ हुई तथा नरयावली नाका मुक्तिधाम पहुंचकर अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के पूर्व, कांग्रेस परिवार की ओर से जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे जितेंद्र सिंह चावला, नीरज मुखारया, लीलाधर सूर्यवंशी भईयन पटेल आदि कांग्रेस जनों ने उन्हें सलामी देकर विदा किया गया।

दिवंगत कमलाबेन पटेल के अंतिम संस्कार के दौरान पूर्व विधायक अरविंद भाई पटेल व पं. अरुणोदय चौबे, पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी, जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, अंकलेश्वर दुबे, पूर्व पार्षद भईयन पटेल, लीलाधर सूर्यवंशी, जितेंद्र सिंह चावला, नीरज मुखारया, नरेश गुप्ता, सचिन आनंद, राजेश केशरवानी, पोपट भाई दरजी, शिरीष भाई पटेल, चंपक भाई जैन, शिवरतन यादव, देवेंद्र सेन, कोमल यादव, सौरभ घड़ी, डॉ तेजिंदर चावला, राजा अग्रवाल, मनोज जैन, डॉ विनोद तिवारी, पं. नीरज वैद्य, विनीत ताले वाले समेत बड़ी संख्या में विट्ठल भाई समर्थक सामाजिक राजनीतिक और व्यापारी वर्गों के लोग बड़ी संख्या में शामिल होकर अपनी अंतिम विदाई दी। अंतिम संस्कार के बाद मुक्तिधाम पर ही श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button