मध्य प्रदेशराज्य

प्रवीण तोगड़िया पहुंचे सिवनी : कहा-करे हनुमान चालीसा का पाठ,निःशुल्क करायेंगे हार्ट व कैंसर का इलाज

Table of Contents

सिवनी यश भारत:- ‘अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद’ के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया एक दिवसीय कार्यक्रम के दौरान आज सिवनी पहुंचे। जहां रास्ते मे कई स्थानों में उनका स्वागत किया गया। रास्ते से आते हुए वे सिवनी के समाज सेवी रविन्द्र अग्रवाल के घर पहुंचे जहां मौजूद लोगों से कहा कि हिंदुओं की घटती आबादी और उनके सामने मौजूद खतरों पर उन्हें चिंता है। और हिंदू समाज को एकजुट होने और आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित किया।

हनुमान चालीसा केंद्रों की स्थापना और सामूहिक पाठ को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने इसे हिंदुओं को एकजुट करने का एक प्रभावी तरीका बताया।

हिंदू समाज को एकजुट करना। उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना। आत्मनिर्भरता के माध्यम से आर्थिक और सामाजिक मजबूती लाने की भी बात कही।

प्रवीण तोगड़िया से उनके द्वारा किये जा रहे कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई तो इन्होंने बताया कि उनका 6 दिवस का जबलपुर महाकौशल का प्रवास है। जिसमे छिंदवाड़ा, सिवनी, जबलपुर अन्य स्थानों में मेरा प्रयास गांव गांव और जगह जगह पर हनुमान चालीसा चले,हर सप्ताह चले, यहां जहाँ जहाँ गांव व शहर में हनुमान चालीसा चलेगा और किसी को हार्ट का कैंसर का ऑपरेशन कराना होगा अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद नागपुर में प्राइवेट में बिना पैसे करवा देगा।

अकेला हार्ट व कैंसर ही नही अन्य बीमारियों के ऑपरेशन भी करवा देंगे। किसी भी गांव में किसी को हार्ट व केंसर या अन्य बीमारी है मुझे कैसे पता चलेगा इसके लिए हनुमान चालीसा केंद्रों में पीड़ित बताएगा वे लोग मुझे बताएंगे और उनको नागपुर पहुंचाकर ऑपरेशन कराया जाएगा। गुजरात मे यह व्यवस्था कई महीनों से चल रही है अब में यहां भी ये योजना घोषित करके जाने वाला हूँ। परन्तु हनुमान चालीसा केंद्र होगा तो हमारा संपर्क होगा इसलिए गांव गांव की शहर की गली गली में हनुमान चालीसा चलाओ, हम आपके स्वास्थ्य की तीन बातों से चिंता करेंगे,रोग मुक्त होने की ट्रेनिंग देंगे,चिंता मुक्त रहकर स्वस्थ कैसे रहे वह सिखाएंगे और फिर भी रोग या गया हार्ट अटैक,कैंसर जैसे तो प्राइवेट निःशुल्क आपके ऑपरेशन की व्यवस्था करवा देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button