जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

प्रयागराज महाकुंभ : मैंहर में सड़क हादसे में 3 की मौत, स्कार्पियो सवार तीन बुरी तरह घायल , बस और स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत , क्षेत्र में हड़कंप

सतना ।  मैहर में प्रयागराज महाकुंभ जा रही बस और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर हो गई । जिसके चलते तीन श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई वहीं तीन अन्य बुरी तरह घायल है। हादसे के बाद क्षेत्र में सनसनी का माहौल है मौके पर पुलिस प्रशासन तैनात है राहत और बचाव कार्य जारी है। 

 

तेज रफ्तार के कहर के चलते प्रयागराज महाकुंभ के दौरान मैहर NH-30 पर राम मंदिर के पास प्रयागराज जा रही बस और स्कॉर्पियो की टक्कर में स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठे 7 यात्री में से 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई एवं 3 लोगों को इलाज के लिए सतना जिला अस्पताल भेजा गया। 1 व्यक्ति को मामूली चोट आई। मौके से बस चालक फरार हो गया दुर्घटना में घायल लोगों का जायजा लेने मैहर तहसीलदार जितेंद्र पटेल पहुंचे अस्पताल पहुंचे और घटना स्थल मौके का किया निरीक्षण किया है वही इस दर्दनाक सड़क हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button