जबलपुरमध्य प्रदेश
प्रदेश कांग्रेस ने विकास शर्मा तथा अभिषेक यादव को सागर जिले का सह-प्रभारी मनोनीत किया

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी जी ने सागर जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के समन्वय के लिए प्रदेश कांग्रेस की ओर से विकास शर्मा (विदिशा) तथा अभिषेक यादव (जबलपुर) को जिले का सह-प्रभारी मनोनीत किया है।
प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने उक्त आशय की घोषणा करते हुए नव नियुक्त सह प्रभारियों विकास शर्मा व अभिषेक यादव को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की ओर से निर्देशित किया है कि वे पीसीसी के जिला प्रभारी घनश्याम सिंह व जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष डॉ आनंद अहिरवार से व्यक्तिगत सम्पर्क एवं समन्वय कर जिले के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा सौंपे गए दायित्वों के निर्वहन में उन्हें पूर्ण सहयोग प्रदान करें।