मध्य प्रदेशराज्य

प्रदेश कांग्रेस का ‘संगठन सृजन’ अभियान;  संस्कारधानी सहित, मंडला और मैहर में नगर अध्यक्षों की घोषणा

Table of Contents

यश भारत (पॉलिटिकल डेस्क)/ मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त एवं सक्रिय बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। प्रदेश कांग्रेस संगठन प्रभारी महामंत्री डॉ. संजय कामले ने यश भारत को दी गई जानकारी में बताया कि संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत जबलपुर ग्रामीण, मंडला एवं मैहर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में 88 नगर अध्यक्षों की नियुक्तियां की गई हैं। यह नियुक्तियां पूरी पारदर्शिता और संगठनात्मक मानकों के अनुरूप की गई हैं, जिसका उद्देश्य पार्टी की विचारधारा को वार्ड और बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुँचाना है।

जबलपुर ग्रामीण क्षेत्र में संगठन को नई धार देने के लिए महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। जारी अधिकृत सूची के अनुसार, पाटन नगर कांग्रेस की कमान संदीप गुरु और कटंगी की जिम्मेदारी पं. सुरेन्द्र शुक्ला को सौंपी गई है। इसी क्रम में मझौली से विकास साहू, शाहपुरा से घनश्याम पटेल, भेड़ाघाट से आशीष जैन, बरेला से रामजी रैकवार, पनागर से सुनील प्रजापति और सिहोरा नगर कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में पवन कुमार सोनी के नामों की घोषणा की गई है।

नई नियुक्ति की घोषणा में जिला मैहर और मंडला में भी स्थानीय नेतृत्व को मजबूती प्रदान की गई है। मैहर जिले के अंतर्गत अमरपाटन में संतोष कुमार अग्रवाल और रामनगर में कमलेश गुप्ता को नगर अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं मंडला जिले में मंडला नगर के लिए एड. रजनीश रंजन उसराठे, बम्हनी हेतु श्रद्धालु सोनी (गोलू), नैनपुर के लिए धर्मेश तिवारी, निवास के लिए कैलाश साहू और बिछिया नगर की जिम्मेदारी शशांक गोस्वामी को दी गई है।

डॉ. संजय कामले ने विश्वास व्यक्त किया है कि इन नियुक्तियों से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और प्रदेश में कांग्रेस की जनाधार विस्तार की रणनीति को मजबूती प्राप्त होगी। पार्टी का लक्ष्य प्रत्येक नगर स्तर पर समर्पित और जनहित के प्रति प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपना है। नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे जनता की समस्याओं को प्राथमिकता दें और प्रदेश कांग्रेस के आगामी राजनैतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों को गांव-गांव और वार्ड-वार्ड तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। इन नियुक्तियों के बाद संबंधित जिलों के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button