मध्य प्रदेशराज्य

पेयजल को लेकर हाहाकार : ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, जबलपुर अमरकंटक हाईवे मार्ग घंटों रहा जाम 

Table of Contents

यश भारत डिंडोरी lडिंडोरी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जबलपुर अमरकंटक हाईवे पर कूड़ा गांव के ग्रामीण पानी की किल्लत के चलते चक्काजाम करने को मजबूर है। महिलाओं ने सड़क पर पानी के डिब्बे की कतार लगाकर सुबह ही चक्काजाम कर दिया जिससे की दोनों ओर गाड़ियों की कतार लग गईl

 स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन से कई बार शिकायत करने तथा PHE विभाग को अनेक बार आवेदन निवेदन किये वहीं दूसरी और सी एम हेल्प लाइन नंबर 181 में कई शिकायत के बाद भी पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआl जिसके बाद नाराज होकर ग्रामीणों ने जबलपुर अमरकंटक नेशनल हाईवे मार्ग पर जाम लगाया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगने की जानकारी जब प्रशासनिक अधिकारियों के पास पहुंची तो वे ग्रामीणों को समझने के लिए पहुंचे और जल्द ही उनकी समस्या का समाधान करने के लिए समझाइश दी है, ग्रामीण हालांकि अभी तो मान गए हैं पर उन्होंने कहा है कि यदि हमारी समस्याओं का जल्द निराकरण नहीं किया जाता है तो हम उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button