कटनीमध्य प्रदेश

पुलिसिंग के नए आयाम स्थापित करने का संकल्प, कार्यशैली में सुधार, तकनीकी दक्षता बढ़ाने पर फोकस, थाना प्रभारी से लेकर आरक्षक स्वयं तय करें जवाबदारी : एसपी

कटनी, यशभारत। नव वर्ष के शुभारंभ के अवसर पर पुलिस कंट्रोल रूम में बैठक का आयोजन पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा किया गया। बैठक में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने नववर्ष के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करते हुए उन्हें निश्चित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बदलते परिदृश्य के अनुरूप पुलिस की कार्यशैली में सुधार, तकनीकी दक्षता बढ़ाने तथा आधुनिक पुलिसिंग के नए आयाम स्थापित करने पर विशेष बल दिया।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपराधियों के विरुद्ध फुल फोर्स आफॅ लॉ की नीति अपनाई जाए तथा थाना प्रभारी से लेकर बीट प्रभारी एवं आरक्षक स्तर तक प्रत्येक पुलिसकर्मी अपनी जवाबदारी एवं लक्ष्य स्वयं तय कर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करे। विवेचना की गुणवत्ता में सुधार के लिए विवेचकों को तकनीकी एवं मैदानी रूप से अधिक दक्ष बनने के निर्देश दिए गए। बैठक में प्रत्येक थाना प्रभारी को अपने क्षेत्र की प्रत्येक ग्राम पंचायत में पुलिस चौपाल आयोजित करने, ग्रामीण क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों की उपयोगिता, सायबर अपराध के प्रति जागरूकता, सडक़ सुरक्षा अभियान तथा हेलमेट के अनिवार्य उपयोग जैसे विषयों पर आमजन को जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही संपत्ति संबंधी अपराधों पर विशेष फोकस कर जिम्मेदार एवं संवेदनशील पुलिसिंग करने के निर्देश दिए गए। नव वर्ष के दौरान विधि व्यवस्था संधारण, अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था एवं आम नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने, संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ानेए प्रभावी गश्त एवं असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश भी दिए गए।

उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मानित

बैठक में पुलिस अधीक्षक द्वारा वर्ष 2025 में विभिन्न मापदंडों पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले थाना प्रभारियों को कैश रिवार्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिसमे सडक़ सुरक्षा के तहत नशे में वाहन चलाने वाले चालकों को विरूद्ध धारा 185 एमव्ही एक्ट में सर्वाधिक कार्यवाही करने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राखी पाण्डेय तथा देहात क्षेत्र में बड़वारा थाना प्रभारी के के पटेल, गुम बालक बालिकाओं की दस्तयाबी में रीठी थाना प्रभारी शाहिद खान, सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के संतुष्टिपूर्वक निराकरण में ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, महिला संबंधी अपराधों में 60 दिवस के भीतर प्रकरणों की विवेचना पूर्ण करने पर माधवनगर थाना प्रभारी संजय दुबे, वर्ष 2025 में लंबिंत अपराधों का निराकरण कर सबसे कम पेंडिंग अपराध 0.89 रखने पर ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी अभिषेक चौबे को कैश रिवार्ड एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

वाहन चैकिंग के दौरान कार्रवाई

अपराधों की रोकथाम के लिए वाहन चैकिंग के दौरान जिले में सर्वाधिक बिना नम्बर प्लेट के वाहनों का चालन एवं वाहन जप्त करने पर कुठला थाना प्रभारी राजेन्द्र मिश्रा एवं यातायात प्रभारी राहुल पाण्डेय, ई-समंस पोर्टल में नॉन कंप्लांयंस समंस, वारंट संख्या सबसे कम रखने पर कैमोर थाना प्रभारी आशीष शर्मा, स्लीमनाबाद थाना प्रभारी सुदेश समन, महिला थाना प्रभारी वर्षा सोनकर, 2025 में थाने में प्राप्त स्थाई, गिरफ्तारी वारंट के तामीली में सबसे अधिक तामीली प्रतिशत 49 प्रतिशत प्राप्त करने पर रीठी थाना प्रभारी शाहिद खान को कैश रिवार्ड एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया ।

IMG 20260104 WA0021

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button