मध्य प्रदेशराज्य

पीटीएस सागर के दो जांबाजों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री का ‘उत्कृष्ट सेवा पदक’

Table of Contents

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ पुलिस प्रशिक्षण शाला (PTS) सागर ने राष्ट्रीय पटल पर अपनी छाप स्थापित की है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा वर्ष 2025 के लिए घोषित ‘उत्कृष्ट सेवा पदक’ की सूची में पीटीएस सागर में पदस्थ उप निरीक्षक प्रणेंद्र तिवारी और हेड कॉन्स्टेबल जितेन्द्र कुमार कोरी ने अपनी जगह बनाई है। यह सम्मान उनकी सराहनीय सेवाओं, उच्च अनुशासन और प्रशिक्षण के क्षेत्र में किए गए नवाचारों के लिए प्रदान किया गया है।

इस गौरवशाली उपलब्धि पर पीटीएस एसपी लवली सोनी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि, “इन अधिकारियों की निष्ठा और मेहनत का ही परिणाम है कि आज संस्थान को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। इनके द्वारा प्रशिक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ करने के प्रयास प्रशंसनीय हैं, जिससे विभाग को दक्ष और अनुशासित पुलिसकर्मी मिल रहे हैं। यह पूरे पीटीएस परिवार के लिए गर्व का क्षण है।”

इस उपलब्धि पर पीटीएस एसपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने पदक विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि अन्य विभागीय कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणा का केंद्र बन गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button