देशमध्य प्रदेश

पीएम मोदी ने देखा जियो का एआई विज़न, भारत मंडपम में प्रदर्शित हुआ ‘जियो इंटेलिजेंस’ पवेलियन

नई दिल्ली। भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जियो के ‘इंटेलिजेंस पवेलियन’ का अवलोकन किया। इस अवसर पर रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड (आरजेआईएल) के चेयरमैन आकाश एम. अंबानी ने प्रधानमंत्री को जियो के विस्तृत एआई इकोसिस्टम की जानकारी दी।

पवेलियन के भ्रमण के दौरान प्रधानमंत्री को जियो द्वारा विकसित अत्याधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्षमताओं से अवगत कराया गया। इसमें जियो एआई स्टैक, जियो संस्कृत‍ि एआई, जियो आरोग्य एआई, जियो शिक्षा एआई तथा जियो एआई होम जैसे प्लेटफॉर्म्स का प्रदर्शन किया गया।

जियो के इन नवाचारों का उद्देश्य एआई तकनीक को भारत के हर वर्ग तक पहुँचाना और डिजिटल इंडिया के विज़न को मजबूती देना है। कंपनी ने ‘डेमोक्रेटाइजिंग एआई’ के अपने लक्ष्य के तहत स्वास्थ्य, शिक्षा, संस्कृति और घरेलू उपयोग जैसे क्षेत्रों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित समाधान विकसित किए हैं।

समिट में देश-विदेश के तकनीकी विशेषज्ञों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और स्टार्टअप्स ने भी भाग लिया। कार्यक्रम में एआई आधारित नवाचारों के जरिए भारत को वैश्विक टेक्नोलॉजी हब बनाने की दिशा में चर्चा हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button