कटनीमध्य प्रदेश

पिता की डांट से आहत बालिका घर से लापता, पुलिस ने खोजकर परिजनों को सौंपा

पवई/शाहनगर, यशभारत। शाहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बोरी चौकी के ग्राम झिरमिला में पिता की डांट से आहत होकर एक 18 वर्षीय बालिका घर से लापता हो गई। जानकारी के अनुसार गीता यादव पिता बलराम यादव निवासी झिरमिला 25 फरवरी की सुबह नाराज होकर बिना किसी को बताए घर से निकल गई थी। घटना की सूचना मलघन गांव निवासी कपिल मिश्रा द्वारा डायल 112 को दी गई। सूचना मिलते ही शाहनगर थाना प्रभारी परशुराम डाबर ने पुलिस टीम गठित की। टीम में महिला आरक्षक राजकुमारी मंडलोई, आरक्षक ब्रजभान बागरी एवं पायलट जय कुशवाहा को शाहनगर से तुरंत मलघन के लिए रवाना किया गया। रास्ते में बालिका की तलाश कर रहे उसके भाई वीरसिंह यादव पिता बलराम यादव निवासी झिरमिला मिल गएए जिन्हें साथ लेकर पुलिस टीम मलघन पहुंची। सतत खोजबीन के बाद बालिका को सुरक्षित बरामद कर बोरी चौकी लाया गया, जहां आवश्यक कार्यवाही के उपरांत उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बालिका के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और तत्परता दिखाने पर समस्त पुलिस स्टाफ का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button