जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

पत्नी वियोग में सुसाइड:पत्नी की मौत के 5 दिन बाद फांसी पर झूला पति, मृत्यु से पहले बच्ची को दुलार किया

होशंगाबाद के बुधवाड़ा में पत्नी वियोग में 28 वर्षीय एक युवक ने फांसी के फंदे पर लटकर आत्महत्या कर ली। रविवार दोपहर में युवक का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। मृतक युवक ने आत्महत्या से पहले अपनी डेढ़ साल की बच्ची को दुलारा और चिप्स खिलाया। मृतक भगवती प्रसाद यादव की पत्नी दुर्गा बाई की 19 अक्टूबर को जहरीला पदार्थ खाने से मृत्यु हुई। तभी से युवक तनाव व टेंशन में था। रविवार दोपहर में उसने फांसी के फंदे पर लटकर आत्महत्या कर ली। देहात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। पंचनामा कर शव का शाम को होशंगाबाद में पोस्टमार्टम हुआ।

पुलिस के मुताबिक मृतक भगवती प्रसाद यादव की पत्नी की 19 अक्टूबर को जहरीला पदार्थ खाने से मृत्यु हो चुकी थी। परिजन से जानकारी मिली कि मृतक पत्नी की मृत्यु के बाद से ही परेशान था। फांसी की सूचना पर एएसआई बीएस प्रजापति बुधवाड़ा पहुंचे। मृतक के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। देहात थाना टीआई अनूप सिंह नैन ने पत्नी की जहर खाने से मृत्यु के संबंध में विवेचना जारी है। पत्नी की मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। आज युवक ने भी फांसी लगाई। दोनों ही मामले की विवेचना की जाएगी।

Yash Bharat

Editor With मीडिया के क्षेत्र में करीब 5 साल का अनुभव प्राप्त है। Yash Bharat न्यूज पेपर से करियर की शुरुआत की, जहां 1 साल कंटेंट राइटिंग और पेज डिजाइनिंग पर काम किया। यहां बिजनेस, ऑटो, नेशनल और इंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button