पटरी गांव में कुत्तों का आतंक 3 वर्षीय बच्चे पर किया हमला : प्राथमिक उपचार के बाद रेफर

सिवनी यश भारत:-सिवनी जिले के घंसौर विकास खण्ड अंतर्गत आने वाले पटरी ग्राम में आवारा कुत्तों का आतंक है। जहां रात्रि के समय आवारा कुत्तों ने एक तीन वर्षीय बच्चे पर हमला कर दिया। जिसके कारण वह घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टर ने उसकी स्थिति को देखते हुए उसे मेडिकल मंडल रेफर कर दिया।
जानकारी कर अनुसार 3 साल का बच्चा आंगन में खेल रहा था उसी समय आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। जिसके कारण बच्चा घायल हो गया। बच्चे की चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन बाहर निकले तो देखा कि बच्चे को कुत्तों ने काट दिया है। इस बात की सूचना 108 वाहन में दी। जहां एम्बुलेंस की मदद से घायल बच्चे को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाये। जिसका प्राथमिक इलाज किया गया और डॉक्टर ने उसे जिला चिकित्सालय मंडला रेफर कर दिया। घायल बच्चे का नाम हेमराज पिता लखनलाल उम्र 3 वर्ष है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पटरी ग्राम पंचायत के जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। जिसके कारण लोगों लोग परेशान हैं।







