देश

नीलेश के परिजनों से मिले प्रभारी मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, बोले- संपूर्ण घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री की नजर, अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा

कटनी, यशभारत। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश के बाद जिले के प्रभारी मंत्री राव उदय प्रताप सिंह आज शाम कैमोर पहुंचे। उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से संपूर्ण घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी लेने के साथ नीलेश रजक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद और अमानवीय घटना है, और सरकार पीड़ित परिवार के साथ हर कदम पर खड़ी है। परिजनों से मुलाकात के दौरान मंत्री सिंह ने परिवार को आश्वस्त किया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव स्वयं इस प्रकरण की निगरानी कर रहे हैं और अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

पत्रकारों से चर्चा में मंत्री ने कहा कि यह हृदयविदारक घटना है। मुख्यमंत्री ने व्यक्तिगत रूप से इसका संज्ञान लिया है। दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और जो भी इस अपराध में शामिल या सहयोगी हैं, उन पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस पूरी श्रृंखला को तोड़ा जाएगा ताकि कोई और ऐसी घटना करने की हिम्मत न कर सके। उन्होंने कहा कि मृतक नीलू रजक के परिवार की स्थिति बेहद संवेदनशील है। दोनों बच्चे नाबालिग हैं और माता बुजुर्ग, इसलिए शासन उनकी हर संभव मदद के लिए पूरी तरह तत्पर है। उन्होंने कहा कि अपराधियों को और उन्हें सहयोग देने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। यह कार्रवाई ऐसी होगी जिसे लोग लंबे समय तक याद रखेंगे।

IMG 20251028 WA1126Sanjay Satyendra PathakVideos65 1

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button