कटनीमध्य प्रदेश

निवार रोड पर ट्रक तांडव, युवक को मारी ठोकर, मौके पर ही मौत, जरवाही छैघरा निवार रोड पर सडक़ हादसा

कटनी, यशभारत। माधवनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जरवाही छैघरा निवार रोड बीती शाम बेलगाम रफ्तार से भाग रहे दानवी ट्रक ने एक युवक को ठोकर मारकर मौत के घाट उतार दिया। खबर मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग दर्ज करते हुए पंचनामा कार्यवाही की। निवार पुलिस चौकी प्रभारी अंजनी मिश्रा ने बताया कि माधवनगर थाना के अंतर्गत ग्राम जरवाही निवासी 19 वर्षीय राममिलन कुशवाहा पिता संजय कुशवाहा विगत शाम करीब 7 अपने घर जा रहा था। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने उसे सीधी ठोकर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया और मर्ग दर्ज करते हुए ट्रक के चालक के विरूद्ध धारा 281, 106(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button