देश

निगम, मंडलों और प्राधिकरणों में जल्द होंगी नियुक्तियां, भोपाल में हलचल तेज, बैठक में कुछ नामों को हरी झंडी

भोपाल, यशभारत। मध्यप्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर हलचल तेज हो गई है। सीएम हाउस में गुरुवार को हुई अहम बैठक में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के बीच निगम, मंडल और प्राधिकरणों में नियुक्ति को लेकर खास चर्चा हुईं। सूत्र बताते हैं कि जिन निगमों, मंडलों और प्राधिकरणों में नियुक्तियां की जाना हैं, इनकी सूची फाइनल कर ली गई है। राजधानी में सुगबुगाहट तो मंत्रिमंडल विस्तार की भी है। 15 अगस्त के पहले घोषणा भी हो सकती है।

मध्यप्रदेश में निगम, मंडल और बोर्ड के 40 से ज्यादा पद खाली पड़े हैं। करीब पिछले डेढ साल से इन पदों पर राजनीतिक नियुक्तियों की तैयारी चल रही। दिसंबर 2023 में सरकार के गठन के बाद बाद विभिन्न निगम और मंडलों के अध्यक्षों अन्य को हटा दिया गया था। संगठन अब इसकी सूची तैयार कर चुका है। जल्द इन पदों पर राजनीतिक नियुक्तियां होगी। इन नामों की घोषणा भी जल्द की जाएगी। इसमें प्रदेश के पूर्व मंत्री, पूर्व संगठन मंत्री और एमएलए समेत अन्य को जिम्मेदारी मिलेगी।

केंद्र से नियुक्तियों पर मंजूरी मिली

गुरुवार को सीएम हाउस पर बैठक हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा में चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि केंद्र से इन नियुक्तियों पर मंजूरी मिली है। जिसके तहत अब जल्द नामों को अंतिम रूप देकर सूची जारी की जाएगी।

कुसमारिया को ओबीसी की जिम्मेदारी

पूर्व मंत्री रामकृष्ण कुसमारिया को मप्र पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग का अध्यक्ष और मौसम बिसेन को सदस्य की जिम्मेदारी दी गई है। बुधवार को ही इनकी घोषणा की गई थी।

सूची में ये प्रमुख नाम

– पूर्व मंत्री रामनिवास रावत (Former ministers Ramniwas Rawat), अरविंद भदौरिया (Arvind Bhadoria), अंचल सोनकर (Anchal Sonkar), कमल पटेल (Kamal Patel), उमाशंकर गुप्ता (Umashankar Gupta)

– पूर्व संगठन मंत्री शैलेंद्र बरुआ (Former organization minister Shailendra Barua), आशुतोष तिवारी (Ashutosh Tiwari), वर्तमान में प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम महाजन (currently state vice president Shyam Mahajan), प्रदेश मंत्री केशव भदौरिया (state minister Keshav Bhadauria), जयपाल सिंह चावड़ा (Jaipal Singh Chawda), विजय दुबे (Vijay Dubey)

इनमें तय हुए नाम

सूत्रों के मुताबिक जिन निगम, मंडलों और बोर्डों के लिए नाम तय कर लिए गए हैं उनमें म.प्र. पाठ्य पुस्तक निगम में अध्यक्ष उपाध्यक्ष, मध्यप्रदेश कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड, म.प्र. खादी एंव ग्रामोद्योग बोर्ड, म.प्र. लघु उद्योग निगम, मध्य प्रदेश एग्रो इंडस्ट्रीज डिवेलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड, म.प्र. ऊर्जा विकास निगम, संत रविदास म.प्र. हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम, राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम, म.प्र. राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम, म.प्र. पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम, म.प्र. राज्य कृषि विपणन बोर्ड, मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम, मध्यप्रदेश खनिज विकास निगम, म.प्र. गृह निर्माण एवं अधोसंरचना निर्माण मंडल, म.प्र. राज्य पर्यटन विकास निगम, इंदौर विकास प्राधिकरण, मध्यप्रदेश महिला वित्त एवं विकास निगम, मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति वित्त विकास निगम, म.प्र. राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम, म.प्र. राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम, मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाइज कार्पोरेशन शामिल हैं।

IMG 20250725 163603

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button