मध्य प्रदेशराज्य

निगम कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया तो कांग्रेस करेगी नगर निगम पर तालाबंदी

Table of Contents

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ नगर निगम के कर्मचारियों को 3 माह से वेतन न मिलने पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव ने तीखा आक्रोश व्यक्त करते कहा कि नव वर्ष और मकर संक्रांति जैसे त्योहार आ रहे हैं और नगर निगम कर्मचारियों को तनख्वाह तक देने में असमर्थ है। सागर को स्मार्ट सिटी बनाने की घोषणा तो हुई लेकिन उसे स्मार्ट सिटी को रूप देने में जो कर्मचारी लगे हैं उनकी तनख्वाह न मिलना सरकार और सासंद तथा स्थानीय विधायक, महापौर, कमिश्नर की कार्य शैली पर प्रश्न चिन्ह लगता है।

महेश जाटव ने कहा कि यह बड़ी अचंभे की बात है कि कुछ दिनों से शहर के विधायक को मंत्री बनाने की कुछ लोग अटकलें की पोस्ट और डाल रहे हैं। जो विधायक रहते कर्मचारियों को अगर तनख्वाह न दिला सके तो सोचिए अगर मंत्री बन गए तो शहर का क्या हाल होगा। उन्हें यह पता होना चाहिए की भागवत कथा करवाने से मंत्री नहीं बनाया जा सकता है। उन्हें जनता और कर्मचारियों की आवाज को बुलंद करना चाहिए जो वह करने में असफल रहे हैं। जबकि महापौर की अनुपस्थिति में निगम में बैठक भी लेते रहते हैं लेकिन कर्मचारियों की परवाह नहीं है। वही सागर की सासंद लापता है। उनको भी कर्मचारियों की चिंता नहीं और नगर निगम की महापौर और नगर निगम के कमिश्नर जिनके कंधों पर नगर निगम का दायित्व है उस दायित्व को अगर वह नहीं निभा पा रहे हैं तो नैतिकता के आधार पर उन दोनों को इस्तीफा दे देना चाहिए।

जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने चेतावनी दी है कि अगर एक सप्ताह के अंदर निगम कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया गया तो संपूर्ण कांग्रेस के साथ नगर निगम ऑफिस पर तालाबंदी कांग्रेस करेगी जिसकी जवाबदारी नगर निगम की होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button