जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

निगमायुक्त ने जारी किया आदेश, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी का दायित्व सहायक आयुक्त अंकिता बर्मन को*

जबलपुर। निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव के द्वारा प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से एक आदेश जारी कर सुश्री अंकिता बर्मन, सहायक आयुक्त को अपने वर्तमान कार्य के साथ-साथ प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी का कार्य दायित्व एवं अभिनव मिश्रा सहायक नोडल अधिकारी स्वच्छ भारत मिशन को अपने वर्तमान कार्य के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत प्रभारी सहायक यंत्री का दायित्व सौंपा गया है। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि स्वास्थ्य विभाग की समस्त नस्तियॉं प्रभारी सहायक यंत्री के माध्यम से प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी, के उपरांत प्रभारी उपायुक्त (स्वास्थ्य) को तथा प्रभारी अपर आयुक्त (स्वास्थ्य) के माध्यम से अधोहस्ताक्षकर्ता को प्रस्तुत की जायेगी। संदीप जायसवाल प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी को प्रभार से मुक्त किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button