कटनीमध्य प्रदेश

निगमायुक्त कल मंगलवार को जोन कार्यालय बस स्टैंड में करेंगी जनसुनवाई

निगमायुक्त कल मंगलवार को जोन कार्यालय बस स्टैंड में करेंगी जनसुनवाई

कटनी, यशभारत। नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं प्रशासन-जन संवाद को सुदृढ़ बनाने की दिशा में नगर निगम द्वारा नियमित जनसुनवाई का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार, 17 फरवरी को निगम कार्यालय में प्रातः 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक महापौर जनसुनवाई आयोजित की जाएगी।
महापौर प्रीति संजीव सूरी की मौजूदगी में आयोजित इस जनसुनवाई में नागरिक अपनी समस्याएं सीधे रख सकेंगे। वहीं, निगमायुक्त तपस्या परिहार मंगलवार को प्रातः 11 बजे से जोन कार्यालय बस स्टैंड में जनसुनवाई करेंगी, जहां वे आमजन की शिकायतें एवं सुझाव सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देंगी।
जनसुनवाई के दौरान नागरिक पेयजल, स्वच्छता, कर, पेंशन, निर्माण कार्य, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य नगर निगम से जुड़े विषयों पर अपनी समस्या प्रस्तुत कर सकेंगे। प्राप्त आवेदनों पर धैर्यपूर्वक सुनवाई करते हुए निगमायुक्त द्वारा संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे तथा प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।
नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे जनसुनवाई में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं के समयबद्ध समाधान हेतु आवेदन प्रस्तुत करें और प्रशासन-जन संवाद को सशक्त बनाने में सहभागिता करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button