सिवनी यश भारत:-सिवनी जिले के किंदरई थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम चौरई में एक दर्द घटना घटित हो गई। जहां खेत के समीप बने नाले में डूबने से ढाई वर्षीय बच्ची 1की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ढाई साल की मासूम अपनी दादी के साथ खेत गई थी जब बच्ची को खेत पर बने टपरे में छोड़कर दादी खेत मे काम करने चली गई तो कुछ देर बाद बच्ची अर्पिता पिता अनील नेताम उम्र ढाई वर्ष निवासी चौरई भी दादी के पीछे जाने लगी और खेत पर बने नाले के पानी मे डूब गई।
और दम घुटने से उसकी मौत हो गई। परिजनों ने काफी देर तक बच्ची की तलाश की लेकिन उसका कही पता नही चला जब पानी से भरे नाले में देखा तो बच्ची का शव गढ्ढे में मिला। घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतिका के शव का पंचनामा बनाकर शव पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा है। साथ ही पुलिस घटनाक्रम की जांच कर रही है। किंदरई थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह राजपूत का कहना है कि सूचना मिली थी कि गड्ढे में डूब जाने से 2 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई है फिलहाल मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। जिले में रुक रुक कर हो रही बारिश से नदी नाले उफान ओर है और गढ्ढों में पानी भरा है ऐसे में पुलिस ने लोगो से सावधानी बरतने की अपील की है इसके बाद भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं और हादसे का शिकार हो रहे हैं।
Back to top button