नाबालिग से दुष्कर्म कर बनालिए अश्लील वीडियो : पुलिस ने आरोपी को दबोचा

सिवनी यश भारत:-सिवनी जिले के आदिवासी बाहुल्य घंसौर थाना क्षेत्र से नाबालिग से दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो प्रसारित करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई कर आरोपित युवक अनुज पुत्र सुभाष कुशवाहा (20) कहानी निवासी को गिरफ्तार कर लिया है।
घंसौर थाना प्रभारी लक्ष्मण झारिया ने बताया जानकारी देते हुए बताया कि दो मई को 17 वर्षीय पीड़िता ने स्वजन के साथ पुलिस थाना पहुंचकर दर्ज शिकायत में बताया था कि कहानी गांव निवासी अनुज कुशवाहा द्वारा बीते तीन वर्षों से नाबालिंग की इच्छा के विपरीत कहानी व अन्य स्थानों में दुष्कर्म किया गया। इस दौरान वीडियो भी बनाया गया व उसे वीडियो प्रसारित करने की धमकी दी गई। बाद में अश्लील वीडियो प्रसारित कर दिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ पाक्सो एक्ट का अपराध दर्ज प्रकरण को जांच में लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मेहता, एएसपी जीडी शर्मा तथा एसडीओपी नम्रता सौंधिया के निर्देशन में आरोपित की पतासाजी करने घंसौर थाना प्रभारी के नेतृत्व में दल गठित किया गया। टीम में शामिल थाना प्रभारी एलएस झारिया, एसआइ रूकसार बानो, प्रधान आरक्षक परवेज सिद्दीकी, आरक्षक राजा पावर, सैनिक करन सिंह ने आरोपित अनुज कुशवाहा को गिरफतार कर लिया है।







