मध्य प्रदेशराज्य

नाबालिग प्रेमी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा :  प्रेमिका को बुलाने की कर बैठा जिद, 5 घंटे चला ड्रामा

Table of Contents

सतना /मैहर। नादन थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक नाबालिग लड़का हाईटेंशन पावर ग्रिड टावर पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि वह अपनी प्रेमिका को बुलाने की जिद पर अड़ा था और आत्महत्या की धमकी दे रहा था।

गांव में मचा हड़कंप

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक बार-बार अपनी प्रेमिका को नाम लेकर आवाज लगा रहा था। उसके इस व्यवहार से गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग मौके पर जुट गए। कुछ ग्रामीणों ने समझाने की कोशिश की लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था।

प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी

सूचना मिलते ही नादन थाना प्रभारी रेणुका मिश्रा, वंदना द्विवेदी, प्रदीप तिवारी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने युवक को नीचे उतरने के लिए लगातार समझाइश दी। पुलिस ने माइक से अनाउंसमेंट भी किए, लेकिन टावर की ऊंचाई के कारण आवाज ऊपर तक नहीं पहुंच पा रही थी।

पांच घंटे बाद उतरा नीचे

दोपहर करीब 12 बजे टावर पर चढ़े युवक ने शाम 5 बजे नीचे उतरने का फैसला किया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों और पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली। बताया गया कि लड़का नाबालिग है और जिस लड़की को बुलाने की बात कर रहा था, वह भी नाबालिग है। पुलिस ने लड़की को मौके पर नहीं बुलाया और समझाइश के बाद युवक नीचे उतर आया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button