रीवा। नवागत कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने पदभार ग्रहण करते ही अपने कार्यशैली का स्पष्ट संदेश दे दिया है। उन्होंने औपचारिक बैठकों के बजाय सीधे गांव पहुंचकर जमीनी हकीकत समझने को प्राथमिकता दी। कलेक्टर ने प्रथम दौरे में दूरस्थ ग्रामीण अंचल डाभौरा के जतरी ग्राम पंचायत पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और शासन की योजनाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लिया।
कलेक्टर सूर्यवंशी ने ग्रामीणों से बातचीत के दौरान योजनाओं की जानकारी ली और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की हर योजना का लाभ अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ दिलाना
इस दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों से भी अपील की कि वे जागरूक बनें और योजनाओं का लाभ लेने के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन और जनता के सहयोग से ही विकास की गति तेज हो सकती है। विशेष बात यह रही कि कलेक्टर सूर्यवंशी रीवा से अधिकारियों के साथ बस द्वारा जतरी गांव पहुंचे, जिससे उन्होंने सादगी और जमीनी जुड़ाव का संदेश दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ मेहताब सिंह गुर्जर सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
संवाद और सादगी के साथ कलेक्टर की नई कार्यशैली ने जिले में प्रशासनिक सक्रियता के संकेत दे दिए हैं।
Back to top button