मध्य प्रदेशराज्य

नवजात शिशुओं को बीमारी से बचाव के लिए सामाजिक संस्थाओं की अभिनव पहल : मेडिकल कॉलेज को फोटोथेरेपी मशीनें भेंट कीं

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ शासकीय बुंदेलखंड चिकित्सा महाविद्यालय सागर में नवजात शिशुओं के उपचार हेतु सीताराम रसोई परिवार एवं बुंदेलखंड पेट्रोल पंप एसोसिएशन द्वारा दो फोटोथेरेपी मशीनें एवं दो एसएनसीयू उपकरण भेंट किए गए।

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के ओपीडी स्थित बाल्य एवं शिशु रोग विभाग में आयोजित कार्यक्रम में सीताराम रसोई परिवार एवं बुंदेलखंड पेट्रोल पंप एसोसिएशन द्वारा नवजात शिशुओं के उपचार हेतु भेंट किए गए इन उपकरणों से नवजात शिशुओं को पीलिया (जॉन्डिस) से बचाने में मदद मिलेगी।

 

सीताराम रसोई परिवार की ओर से प्रकाश चौबे ने कहा कि संस्था के विकास के लिए बुंदेलखंड पेट्रोल पंप एसोसिएशन एवं सीताराम रसोई परिवार पहले भी सहयोग करते रहे हैं और आगे भी सहयोग करते रहेंगे।

इस अवसर पर सीताराम रसोई परिवार एवं बुंदेलखंड पेट्रोल पंप एसोसिएशन से प्रकाश चौबे, दिलीप मुखारया, राजेश गुप्ता, आलोक अग्रवाल, सौरभ रंधेलिया, मनोज वर्मा, आदर्श ज्योतिषी, संजीव चौरसिया, राजीव चौरसिया एवं दाऊ मामा जी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में अधीक्षक डॉ. राजेश जैन, बाल्य एवं शिशु रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. आशीष जैन, डॉ रूपा अग्रवाल, डॉ अजीत आनंद असाटी, डॉ महेंद्र सिंह चौहान, डॉ रविकांत अर्जरिया, डॉ सर्वेश जैन, डॉ सुशील गौर, डॉ शीला जैन, डॉ संजय प्रसाद आदि चिकित्सक भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनीष जैन ने किया तथा डॉ. अंकित जैन ने आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button