जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

नया जीवन देने थमेंगी शहर की सड़के, मेडिकल कॉलेज से डुमना तक सुबह 10 बजे बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, भोपाल और अहमदाबाद भेजे जाएंगे मानव अंग

जबलपुर यश भारत। गुरुवार की सुबह एक बार फिर जबलपुर में इतिहास लिखा जाने वाला है जब ग्रीन कॉरिडोर के जरिए भोपाल और अहमदाबाद मानव ऑर्गन मेडिकल कॉलेज अस्पताल से भेजे जा रहे हैं, जो दो लोगों को नया जीवन देंगे। एक सड़क दुर्घटना में अंगदान करने वाले सत्येंद्र यादव बुरी तरह से घायल हो गए थे जिनका निधन कल रात हो गया है, इसके बाद उनके लीवर, किडनी और हार्ड को डोनेट किया जा रहा है । जानकारी के मुताबिक भोपाल की सिद्धांत सुपर स्पेशलिटी अस्पताल और अहमदाबाद की की CIMMS अस्पताल के लिए लीवर और किडनी ग्रीन कॉरिडोर के माध्यम से भेजे जा रहे हैं। जिसके लिए सुबह 10 बजे मेडिकल कॉलेज से लेकर डुमना एयरपोर्ट तक कॉरिडोर बनाया जाएगा इसके लिए भोपाल और अहमदाबाद से दो प्लेन जबलपुर के लिए रवाना हो गए हैं वहीं किडनी का इस्तेमाल जबलपुर में ही किया जाने वाला है। वही लीवर भोपाल में उपयोग होगा और हार्ड का उपयोग अहमदाबाद में किया जाएगा।

यह है रूट

सुबह 10 बजे ग्रीन कॉरिडोर बनाया जाएगा और लगभग 10:30 बजे मेडिकल से एंबुलेंस के माध्यम से ऑर्गन डुमना के लिए रवाना होंगे जो लगभग 11 के पहले एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे जहां से उन्हें भोपाल और अहमदाबाद भेजा जाएगा। जिसके लिए एंबुलेंस मेडिकल कॉलेज से निकलकर बरगी हिल्स रामपुर का रूट लेंगे इसके बाद में सीएमएस होते हुए सिविल लाइन से डुमना पहुंचेंगे ट्रैफिक को देखते हुए शहर के अंदर के रूट को छोड़कर बाहर से रूट तैयार किया गया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button