इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

नगर सरकार के लिए वोटिंग : प्रदेशभर में 42% वोटिंग; रतलाम में टूटकर पड़ रहे वोट, भोपाल में मात्र 31% मतदान

WhatsApp Image 2022 07 06 at 11.51.46 AM 1

मध्यप्रदेश में नगर सरकार चुने जाने के लिए आज पहले चरण में 11 निगमों में वोटिंग हो रही है। इनमें भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, खंडवा, बुरहानपुर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, उज्जैन, सागर, सिंगरौली और सतना शामिल हैं। प्रदेशभर में दोपहर 1 बजे तक 42% वोटिंग हो चुकी है। अभी तक सबसे ज्यादा वोटिंग रतलाम में 65.60% हो चुकी है। आगर मालवा, देवास में भी 60% से ज्यादा वोट पड़ चुके हैं। भोपाल में सबसे कम मात्र 31.47% वोटिंग हुई। जबलपुर में भी 42% वोटिंग हुई। ग्वालियर में 35% तो इंदौर में 55% वोट पड़ चुके हैं।

दमोह में बुर्के में महिला ने फर्जी मतदान की कोशिश की, यहां पोलिंग बूथ पर 90 साल की महिला की भी मौत हो गई। सागर में BJP पर कांग्रेस ने फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया। उज्जैन में कांग्रेस-BJP कार्यकर्ता भिड़ गए। यहां BJP नेता ने वोटिंग करते हुए वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। भोपाल में बड़ी गड़बड़ी सामने आई। प्रत्याशी के नाम लिखी टेबल पर EVM रख दी गई।

11 नगर निगम, 36 नगर पालिका और 86 नगर परिषद में मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगा। कुल 133 नगरीय निकायों के लिए 13,148 पोलिंग बूथ पर वोट डाले जा रहे हैं। नतीजे 17 जुलाई को आएंगे। 11 नगर निगम के लिए महापौर पद के लिए 101 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं, तीनों निकाय के लिए पार्षद के लिए 2850 पद हैं। वास्तविक रूप से 2808 पदों के लिए वोटिंग होगी। इनके लिए 11,250 उम्मीदवार मैदान में हैं।

Yash Bharat

Editor With मीडिया के क्षेत्र में करीब 5 साल का अनुभव प्राप्त है। Yash Bharat न्यूज पेपर से करियर की शुरुआत की, जहां 1 साल कंटेंट राइटिंग और पेज डिजाइनिंग पर काम किया। यहां बिजनेस, ऑटो, नेशनल और इंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button