नंदीवर जिनालय में अभिषेक विधान के साथ धूमधाम के साथ मनाया गया मुनि सुव्रतनाथ का मोक्ष कल्याण एवं निर्वाण

कटनी, यशभारत। कैलवारा झुरही स्थित नवोदय जैन चेतनोदय तीर्थ के त्रिदिवसीय वार्षिकोत्सव आचार्य श्री 108 समय सागर जी मुनिराज एवं निर्यापक पुंगव सुधासागर महाराज के आर्शीवाद से आयोजित किया गया। कार्यक्रमों की श्रंखला में श्री 1008 नंदीवर जिनालय में अभिषेक विधान के पश्चात् श्री 1008 मुनिसु्रवतनाथ जिनालय बड़े मंदिर में भगवान मुनिसु्रवतनाथ जी का मोक्ष कल्याण एवं निर्वाण दिवस बड़ी धूमधाम एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया इस अवसर पर निर्वाण लाड़ू चढ़ाने के पश्चात् भक्ताम्बर विधान का आयोजन किया गया। कल समोशरण मंदिर में शांतिधारा एवं अभिषेक श्रद्धालुजनों द्वारा किया जावेगा। रात्रि में संगीतमय भजन संध्या का अनूठा कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा 48 दी जलाकर भक्ताम्बर पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तमचंद जैन,अनुराग जैन, प्रेमचंद प्रेमी, अनुज जैन, कार्यक्रम का संचालन विनय जैन पूर्व एस.डी.एम.,सुनील जैन, अभिनंदन जैन, चक्रेश जैन, मनोज जैन, प्रकाश जैन, मगन जैन, अनिल जैन, संदेश जैन,डाॅ. शिखर जैन, सुधीर जैन‘-पप्पू गढ़ाकोटा, राजू जैन, शरद जैन, चुनमुन जैन, धन्यकुमार सत्कार, आकेत जैन, पुष्कर सिंघई, डाॅ.अखिलेश जैन, सी.ए.संदीप पटोरिया, समाज के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा कार्यक्रम में शामिल होकर धर्मलाभ लिया। कार्यक्रम का संचालन बाल ब्रम्हचारी मनोज जैन, पंडित मधुर जैन एवं समाजसेवी विजय कुमार विश्व द्वारा किया गया। स्वल्पाहार के पश्चात् कार्यक्रम का समापन हुआ।







