मध्य प्रदेशराज्य

धोखाधड़ी  का हेरतंगेज कारनामा : बिजनेस में रातोंरात तरक्की करने का झांसा देकर 50 लाख की ठगी…. आरोपी फरार, जांच जारी

ग्वालियरl ग्वालियर  जिले की मुरार थाना पुलिस ने भाजपा प्रवक्ता  आशीष अग्रवाल के भाई के साथ हुई कथित तौर पर 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी में एक ही परिवार के तीन लोगों और उनके साथी को नाम जद किया है। पुलिस का कहना है फिलहाल मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। नोटिस के बाद यदि आरोपी हाजिर नहीं होते हैं तो उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

दरअसल भाजपा प्रवक्ता आशीष अग्रवाल के नजदीकी रिश्तेदार धीरज  अग्रवाल की गौतम राय रैली प्रिया राय रैली और गुलशन रैली के अलावा मानवेंद्र सिंह से पहचान थी।

बिजनेस में रातोंरात तरक्की करने का झांसा देकर चारों आरोपियों ने अक्टूबर 2024 से पहली जनवरी 2025 तक किस्तों में 50 लाख रुपए झटक  लिए जब आरोपियों की ओर से कोई बिजनेस का नया ऑफर नहीं मिला और पैसे भी वापस नहीं किया। तब लंबी जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अमानत में खयानत और धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा
रॉबिन जैन सीएसपी  ने बताया कि मामले की जांच जारी है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button