मध्य प्रदेशराज्य

दोहरे हत्याकांड से दहल गया क्षेत्र : धारदार हथियार से बुजुर्ग दंपति की हत्या?, पुलिस जांच जारी

Table of Contents

नरसिंहपुरl जिले के बम्होरी गांव में बुजुर्ग दंपती के शव उनके ही घर में संदिग्ध अवस्था में मिले, इसके बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई। मृतकों की पहचान 65 वर्षीय छुट्टू चौधरी और उनकी 60 वर्षीय पत्नी खेरा बाई के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस इसे दोहरी हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है।

  बताया जा रहा है कि पुलिस एफएसएल, फिंगरप्रिंट और डॉग स्क्वॉड की टीमों के साथ मौके पर पहुंची है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग दंपती की हत्या धारदार हथियार से की गई है। हमलावरों ने उनके गले और पेट पर कई वार किए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सच्चाई क्या है यह तो अब पूरी जांच के बाद ही सामने आ सकेगा, फिलहाल पुलिस जांच जारी हैl

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button