मध्य प्रदेशराज्य
दुर्लभ प्रजाति के गिद्ध को वन विभाग ने किया रेस्क्यू, इलाज के लिए भेजा गया जू सेंटर

सतनाl भीषण गर्मी के चलते वन प्राणियों का जीना अब मुश्किल होता जा रहा है जिसके चलते अब रहवासीय इलाकों की ओर आ रहे हैंl
सतना के महदेवा इलाके में एक दुर्लभ प्रजाति का घायल गिद्ध मिला। स्थानीय निवासी ने वन मंडल अधिकारी को इसकी सूचना दी। उन्होंने बताया कि उनके घर के पास एक गिद्ध गिर गया है और उड़ने में असमर्थ है। वन विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गिद्ध को रेस्क्यू कियाlजिप्स इंडिकस प्रजाति का घायल गिद्ध वन विभाग के द्वारा बताया जा रहा है lइलाज के लिए मुकुंदपुर जू सेंटर भेजा गया है l







