मध्य प्रदेशराज्य

दिनदहाड़े डीजे संचालक को मारी गोली : डीजे बुक कराने के बहाने पहुंचे हमलावरों ने सीने में किया वार… क्षेत्र में सनसनी

Table of Contents

सतना lसतना में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। लखन चौराहे पर डीजे संचालक अंकुर गुप्ता (24) को दिनदहाड़े गोली मार दी गई। हमलावर काले रंग की बाइक से आए थे और डीजे बुक कराने के बहाने सीधे अंकुर के पास पहुंचे। बातचीत के दौरान उन्होंने कट्टे से फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। गोली अंकुर के सीने में लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

कोलगवां थाना प्रभारी सुदीप सोनी और सिटी कोतवाली प्रभारी रावेंद्र त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे गंभीर हालत में रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

पुलिस जांच में सामने आए तथ्य

सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार रात दुर्गा विसर्जन कार्यक्रम में बजरहा टोला के कुछ युवकों ने अंकुर से डीजे बजाने का आग्रह किया था। लेकिन अंकुर ने प्रशासनिक अनुमति न होने का हवाला देते हुए इनकार कर दिया। इसी बात पर विवाद हुआ था।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शनिवार दोपहर तीन युवक बाइक से आए और बिना कुछ बोले गोली चला दी।

 एक आरोपी की हुई पहचान

सीएसपी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने एक आरोपी जितेंद्र बसोर, निवासी बजरहा टोला, की पहचान कर ली है। उसके दो अन्य साथी फरार हैं।

पुलिस ने कोलगवां थाना और सिटी कोतवाली की तीन विशेष टीमें गठित की हैं।

सीएसपी का कहना है कि “आरोपी जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button