मध्य प्रदेशराज्य

दर्दनाक सड़क हादसा : ट्रैक्टर मालिक और चालक की मौके पर ही मौत, क्षेत्र में हड़कंप

Table of Contents

रीवा lजिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हर्दी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से ट्रैक्टर मालिक और चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बैकुंठपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल भिजवाया।

 बताया जा रहा है कि ग्राम हर्दी निवासी प्रदुमन सिंह सेंगर पिता विजय सिंह सेंगर अपने ट्रैक्टर से ट्रॉली लेकर गांव लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि वह हर्दी निवासी विशंभर सिंह की ट्रॉली पहुंचाने के लिए गए थे। एक ट्राली खड़ी कर दूसरी ट्राली लेकर लौट रहा था। वहां से वापस गांव आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।

ट्रैक्टर के नीचे दबने से ट्रैक्टर मालिक प्रदुमन सिंह सेंगर और ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही बैकुंठपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों को बाहर निकाला लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button