मध्य प्रदेशराज्य

तेज रफ्तार का कहर : बाइको की भिड़ंत, एक युवक की मौत, तीन घायल

Table of Contents

 मंडलाl जिले में  कालपी मार्ग पर कुशमी गांव के पास दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को निवास अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, सुखदेव ओयाम (29) अपनी पत्नी सुलोचना ओयाम (24) और छोटे भाई जितेंद्र कुमार ओयाम (17) के साथ बाइक से निवास के साप्ताहिक बाजार से अपने गांव थानमगांव लौट रहे थे। तभी सामने से आ रहे अनूप सिंह (38), निवासी झिंझरा, की बाइक से कुशमी गांव के पास आमने-सामने टक्कर हो गई। घटना में अनूप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही 112 डायल की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत निवास सीएचसी ले जाया गया। पुलिस को भी मामले की जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button