जबलपुरमध्य प्रदेश

तिलवारा छोटे पुल में 3 दिन बाद युवक का मिला उतराता शव : नाविकों ने बताया-यहीं बैठा था युवक, गिरकर डूबने का अंदेशा, जांच जारी

WhatsApp Image 2021 12 29 at 12.19.51 PM

जबलपुर, यशभारत। तिलवारा के छोटे से गिरे एक युवक की आज तीन दिन बाद उतराती हुई लाश मिली है। थाने में दर्ज गुमइंसान कायमी के बाद पुलिस लगातार गोताखोरों की मदद से युवक को खोजने में जुटी थी। जिसके बाद आज बुधवार को सुबह गोताखोरों ने युवक का शव रेस्क्यू कर निकाला। वहीं, इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी का माहौल है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में नाविकों ने बताया है कि यहां युवक बैठा था और संभवत: वह पुल से गिरकर डूब गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि विन्सेंट फैरोल्ट 28 साल पिता निकोदिया रिजर्ड यहां शारदा चौक का निवासी है। जो पिछले तीन दिनों से घर से गायब था। पुलिस को परिजनों ने बताया कि युवक बिना बताए ही घर से चला गया था। जिसको आसपास बहुत तलाशा, लेकिन नहीं मिला। जिसके बाद शिकायत पर पुलिस ने गुमइंसान कायम कर मामला जांच में लिया था।

तिलवारा गया था घूमने
पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक यहां घूमने आया था। जिसके बाद नाविकों से लगातार जानकारी मांगी जा रही थी और गोराखोरों की मदद से रेस्क्यू कराया जा रहा था। आज लोगों की सूचना पर युवक का शव बरामद किया है। जिसकी जांच जारी है।

Yash Bharat

Editor With मीडिया के क्षेत्र में करीब 5 साल का अनुभव प्राप्त है। Yash Bharat न्यूज पेपर से करियर की शुरुआत की, जहां 1 साल कंटेंट राइटिंग और पेज डिजाइनिंग पर काम किया। यहां बिजनेस, ऑटो, नेशनल और इंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button