मध्य प्रदेशराज्य

तालाब में डूबने से युवक की मौत : मछली पकड़ने गया था रमेश , क्षेत्र में हड़कंप

Table of Contents

 सतना यश भारतl नागौद थाना क्षेत्र की पोड़ी चौकी अंतर्गत डुडहा गांव में स्थित राजा तालाब में एक युवक की लाश  मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रमेश कोल (34 वर्ष) पिता रघुवर कोल, निवासी डुडहा के रूप में हुई है।

परिजनों ने बताया कि रमेश  मछली पकड़ने के लिए गांव के राजा तालाब गया था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। तालाब में एक शव तैरता दिखाई देने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पोड़ी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नागौद भिजवाया गया।

परिवार के मुताबिक रमेश को शराब पीने की आदत थी। आशंका जताई जा रही है कि नशे की हालत में तालाब में उतरते समय उसका संतुलन बिगड़ गया होगा और वह गहरे पानी में चला गया, जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई।

पोड़ी चौकी प्रभारी आरपी वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला दुर्घटनावश डूबने का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि की जाएगी।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button