मध्य प्रदेशराज्य

ड्रग्स की तस्करी :  2 आरोपी गिरफ्तार : पुलिस ने निकाला पैदल जुलूस

Table of Contents

सिवनी यश भारत:-जिले में बढ रही मादक पदार्थ की तस्करी को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद ने शख्त कदम उठाते हुये जिला स्तर पर एक पुलिस टीम का गठन किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन मे एवं नगर पुलिस अधीक्षक सफेद पाउडर का काम करने वाले 2 लोगो को गिरफ्तार किया गया है। जिनका पुलिस ने पैदल जुलूस निकाला और न्यायालय तक ले गए। नगर पुलिस अधीक्षक पूजा पांडे ने बताया कि 20 अगस्त को थाना प्रभारी कोतवाली किशोर वामनकर ने सूफीनगर गांधीवार्ड सिवनी निवासी हाकिम खान को छिदवाडा रोड वायपास से एमडीएमए पावडर बेचते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था, जिसपर थाना कोतवाली सिवनी में अप.क्र. 719/2025 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट का मामला पंजीबद्ध करके विवेचना में लिया गया था।और महाराष्ट्र प्रांत के नागपुर एवं पुणे में अपनी टीम रवाना कर एमडीएमए पावडर की तस्करी में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

विवेचना हेतु गठित टीम ने आरोपी हाकिम खान के मोबाईल नंबरों की बारीकी से जाँच पडताल कर पुणे एवं नागपुर से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो वर्षों से एमडीएमए पावडर की सप्लाई करते थे। सिवनी के अपराध में पूर्व से गिरफ्तार आरोपी हाकिम खान ने पुलिस रिमांड के दौरान अंतर्राज्जीय गिरोह के सदस्यों के नाम उजागर किया था, जिनकी गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर एक पुलिस दल नागपुर एवं पुणे रवाना किया गया था।जिन्हें गिरफ्तार कर आज पुलिस ने पैदल जुलूस निकालकर न्यायालय पेश किया है, जिसमें नागपुर निवासी आरोपी अजहर खान का पुलिस रिमांड लिया गया है।आरोपी पर नागपुर के थानों में एनडीपीएस एक्ट सहित 3 गंभीर अपराध पंजीबद्ध हैं। एक अन्य आरोपी विकास कांबले पिता आयु 28 वर्ष को भी गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी अजहर पटेल से एक रियलमी-12 कंपनी का एक मोबाईल कीमती 12,000/- रुपये एवं आरोपी विकास कांबले से रियलमी कंपनी का एक मोबाईल कीमती 10,000/- रुपये, एवं बैंक अकाउंट में जमा राशि ।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली सिवनी किशोर वामनकर,सहायक उपनिरीक्षक दिनेश रघुवंशी, प्रधान आरक्षक योगेश राजपूत. शेखर बघेल, अमर उइके, परवेज सिद्धीकी, सुजान बघेल, आरक्षक अजेन्द्र पाल, अनिल वर्मा, मजहर कुरेशी, प्रशांत गजभिये, सायबर सेल से सहायक उपनिरीक्षक देवेन्द्र जायसवाल, आरक्षक अजय बघेल एवं विनय चौरिया शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button