जबलपुरभोपालमध्य प्रदेश

डॉ मोहन यादव सरकार की साल 2024 की आखिरी कैबिनेट बैठक आज : सरकार की उज्जैन में सिंहस्थ के पहले यूनिटी मॉल बनाने की तैयारी 

2025 में क्या प्राथमिकताएं होंगी, इस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उनकी टीम मंथन करेगी

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

भोपाल| डॉ मोहन यादव सरकार की साल 2024 की आखिरी कैबिनेट बैठक आज गुरुवार को होने जा रही है। सुबह 10 बजे से होने जा रही इस बैठक में उज्जैन के 150 एकड़ क्षेत्र में स्पिरिचुअल सिटी के साथ यूनिटी मॉल बनाए जाने पर चर्चा हो सकती है।

 

सरकार ने उज्जैन में सिंहस्थ के पहले यूनिटी मॉल बनाने की तैयारी की है। इसमें एक जिला, एक उत्पाद (वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट) के अंतर्गत प्रदेश के सभी जिलों के ओडीओपी (वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट) लाकर यहां बिक्री के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। इनके साथ प्रदेश स्तर पर तैयार प्रमुख उत्पादों को भी यहां बिक्री के लिए रखा जाएगा। देश के अन्य राज्यों के ओडीओपी भी यहां बिक्री के लिए रखे जाएंगे।

 

कैबिनेट बैठक में पचमढ़ी के जागीरदार भभूत सिंह को लेकर भी सरकार कोई निर्णय ले सकती है। राजा भभूत सिंह ने अपने जीवनकाल में शिवाजी महाराज की तर्ज पर अंग्रेजों के छक्के छुड़ाए थे।

कैबिनेट के बाद मैराथन बैठक

कैबिनेट के बाद मैराथन मंथन बैठक होगी। सरकार ने एक साल में क्या काम किया और 2025 में क्या प्राथमिकताएं होंगी, इस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उनकी टीम मंथन करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Notifications Powered By Aplu