मध्य प्रदेशराज्य

डॉ. मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने आयोजित किए जिले के सभी बूथों पर कार्यक्रम : कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर सोमवार को जिले के प्रत्येक बूथ पर उनका पुण्य स्मरण किया गया। जिले में सभी 1276 बूथों पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने धर्म श्री स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया एवं उपस्थिति पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर एकत्रित हुए हैं और उन्हें श्रद्वा के सुमन अर्पित किए हैं। डॉ. मुखर्जी ने कश्मीर से धारा- 370 हटाने को लेकर जो संकल्प लिया था और उद्योग मंत्री पद से इस्तीफा देकर जेल गए थे एवं वहीं पर उनका बलिदान हुआ था, अब वह संकल्प पूरा हुआ है। आज हम सबके लिए गौरव है कि डॉ. मुखर्जी का बलिदान जिस संकल्प को लेकर हुआ था वह संकल्प प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरा हुआ है और कश्मीर से धारा-370 खत्म हो चुकी है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता व जनमानस उन्हें याद कर रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी समय में हमारा यह संकल्प है कि जो हम नारा लगाते थे कि जहां हुए बलिदान मुखर्जी, वो कश्मीर हमारा है, वो सारा का सारा है। यह संकल्प भी जल्द पूरा होगा।
कार्यक्रम प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया ने डॉ.मुखर्जी जी के सिद्धांतवादी जीवन और राष्ट्रप्रथम की भावना पर विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन आई.टी सेल संयोजक बाल किशन सोनी ने किया।

जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष संध्‍या भार्गव, जिला मंत्री सुषमा यादव नीकेश गुप्‍ता, सोनू उपाध्याय, विक्रम सोनी, मनीष चौबे संजय चौबे बालकिशन सोनी, अंशुल परिहार, अमित वैसाखिया अंशुल हर्षे, सुमित यादव, राहुल वैध, नितिन सोनी, सोनल सोनी, सौरभ अग्रवाल अभिषेक अग्रवाल, जय सोनी शिवा यादव सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button