देश

ट्रक की टक्कर से राहगीर की मौत : नेशनल हाइवे की घटना, पुलिस जांच में जुटी… क्षेत्र में हड़कंप 

Table of Contents

सिवनी यश भारत:-सिवनी जिले के लखनवाड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गोपालगंज ग्राम के समीप नेशनल हाईवे पर ठाकुर ढाबे के पास रात्रि के समय एक सड़क हादसा हो गया जहां तेज रफ्तार ट्रक ने 55 वर्षीय राहगीर को टक्कर मार दी और ट्रक खड़ा करके ड्राइवर मौके से फरार हो गया। इस हादसे में राहगीर की घटनास्थल पर मौत हो गई।

ऐसे हुई घटना

जानकारी के अनुसार एक 55 वर्षीय व्यक्ति गोपालगंज राष्ट्रीय राज्यमार्ग में ठाकुर ढाबे के पास से जा रहा था जिसे पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की जानकारी प्रत्यक्ष दर्शियों ने लखनवाड़ा पुलिस और 108 वाहन में दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव का पंचनामा बनाकर शव वाहन में पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पहचान नही हो पाई है। लखनवाड़ा थाना प्रभारी चन्द्रकिशोर सिरामे ने बताया कि व्यक्ति को ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। ट्रक ड्राईवर ने ट्रक को खड़ा करके फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है। ट्रक को जप्त कर लिया गया है। मृतक की शिनाख्त नही हो पाई है लेकिन मृतक मानसिक रूप से बीमार था जो सिलादेही, गोपालगंज, सहित आसपास अन्य क्षेत्र में घूमते नजर आता था। जो हादसे का शिकार हो गया,फिलहाल मर्ग कायम कर जांच की जा रही हैं। पुलिस लगातार लोगो से अपील कर रही है कि सावधानी पूर्वक वाहन चलाएं। बाबजूद इसके लोग लापरवाही बरत रहे हैं और हादसो को अंजाम दे रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button