मध्य प्रदेशराज्य

टोल टैक्स को लेकर बवाल: नकाबपोश बदमाशों का हमला, कर्मचारियों से मारपीट, ऑफिस में तोड़फोड़

सतना।रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र अंतर्गत ओढ़की टोल प्लाजा उस समय रणभूमि बन गया जब करीब 15 बाइकों पर सवार 24 से अधिक नकाबपोश बदमाशों ने हमला बोल दिया। यह बवाल फ्री में टोल पार करने को लेकर हुए विवाद के बाद हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना की शुरुआत उस समय हुई जब कुछ युवक कार से टोल प्लाजा पहुंचे और टैक्स देने से इनकार करने लगे। कर्मचारियों के विरोध करने पर बहस हुई, लेकिन बाद में युवक टैक्स देकर चले गए।

करीब एक घंटे बाद वे 15 बाइकों पर नकाब पहनकर, हथियारों से लैस होकर लौटे और टोल कर्मियों पर हमला कर दिया। बदमाशों ने दौड़ा-दौड़ाकर कर्मचारियों की पिटाई की, ऑफिस और केबिन में तोड़फोड़ की। कंप्यूटर, दस्तावेज व अन्य उपकरणों को नुकसान पहुंचाया गया। इस हमले में करीब 12 कर्मचारी घायल हो गए हैं।

*राहगीरों ने किया पीछा, CCTV फुटेज से हुई पहचान*
घटना के बाद कुछ राहगीरों ने बहादुरी दिखाते हुए हमलावरों का पीछा भी किया, लेकिन बदमाश बिना नंबर की बाइकों पर फरार हो गए। पूरी वारदात टोल प्लाजा के CCTV कैमरों में कैद हो गई है।

टोल प्लाजा मैनेजर जितेंद्र सिंह ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है। रामपुर बाघेलान थाना प्रभारी संदीप चतुर्वेदी ने बताया कि कुछ संदिग्धों की पहचान की जा चुकी है, जो त्योंधरी और अहिरगांव क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

*पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटीं*
घटना के बाद सतना पुलिस ने कई टीमें गठित कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।

पुलिस ने IPC की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि कर्मचारियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।

*सम्बंधित घटनाक्रम:*

नकाबपोश बदमाश हथियारों से लैस थे

कर्मचारियों को बुरी तरह पीटा गया

करीब आधे घंटे तक चला हंगामा

टोल प्लाजा पर सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

CCTV फुटेज और चश्मदीद गवाह पुलिस जांच का आधार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button