जीएसटी की रेड : फर्नीचर एंड बिल्डिंग मटेरियल कारोबारी की जांच जारी….10 करोड़ टर्नओवर, छत्तीसगढ़ से माल सप्लाई यूपी तक फैला है बाजार, व्यापारियों में हड़कंप
रीवा l एक बार फिर जीएसटी एंटी एविजन विंग सतना ने रीवा की टीम के साथ मिलकर देवतालाब में रेड मारी है। यहां देवतालाब मुख्य मार्ग में संचालित विश्वकर्मा फर्नीचर एंड बिल्डिंग मटेरियल में रेड मारी गई है। यह दुकान शिवेन्द्र कुमार वर्मा के नाम से संचालित है। जो यहां के कारोबारी है। छत्तीसगढ़ से माल लाकर लोहे के खिड़की, दरवाजे बनाकर बेचता है। यूपी तक सप्लाई है ,लेकिन टैक्स में हेराफेरी करने की बात सामने आई है l पहले टीम ने जांच पड़ताल की, जब टैक्स चोरी करने को लेकर कन्फर्मेशन हुआ तब रेड मारी गई। दुकान और मकान में जांच की जा रही है। इस कार्रवाई से देवतालाब के व्यापारियों में हड़कंप मचा है।
यह पूरी कार्रवाई जेडी राकेश साल्वी के निर्देशन पर सहायक आयुक्त अभिनव त्रिपाठी के नेतृत्व में की जा रही है। टीम में सहायक आयुक्त राजीव गोयल, राज्य कर अधिकारी प्रसून मिश्रा, पीयूष तिवारी, इंस्पेक्टर जितेन्द्र मिश्रा, हरिहर तिवारी, और सुभाष सिंह मौजूद हैं। कार्रवाई अभी जारी रहेगी।
फर्नीचर कारोबारी का 10 करोड़ का टर्नओव्हर है। छत्तीसगढ़ से लोहा खरीदकर सीधी के रास्ते लाता है। देवतालाब में लोहे के सामान बनाता है और यूपी तक सप्लाई करता है। दुकानदार जहां से माल लाता है। वहां तो टैक्स अदा कर रहा था लेकिन देवतालाब में लाने के बाद माल बेच कर जो प्रॉफिट कमा रहा था। उसमें टैक्स जमा नहीं कर रहा था। जितना माल लाया, उतना ही बेचना दिखा रहा था। 100 फीसदी आईपीसी ले रहा था। इसी चोरी को पकड़ने के लिए रेड मारी गई है। फिलहाल कार्रवाई कई दिनों तक चलेगी।
जिस दौरान जीएसटी की टीम ने रेड मारी, उस दौरान कारोबारी मौके पर नहीं था। रीवा में खरीदी के सिलसिले में आया हुआ था। दुकान में रेड की भनक लगते ही भागते हुए वापस पहुंचा। जैसे ही दुकान पर कारोबारी पहुंचा जीएसटी टीम के सवाल जवाब में उलझ गया। बयान लिए जा रहे हैं। दस्तावेजों की जांच की जा रही है।