कटनीमध्य प्रदेश

जान से मारने की नियत से पेट्रोल डालकर लगाई आग, प्राणघातक हमले के तीनों आरोपी बड़वारा पुलिस की गिरफ्त में

कटनी, यशभारत। पेट्रोल डालकर महिला पर जानलेवा हमला करने वाले तीन फरार आरोपियों को बड़वारा पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। बड़वारा थाना प्रभारी के के पटेल ने बताया कि 50 वर्षीय ग्राम छ:घरा मझगंवा निवासी संतरा बाई पति दुर्जन कोल ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि गत 28 जनवरी की रात्रि लगभग 1 बजे गांव के राज रैकवार एवं मोनू रैकवार उसके दामाद देवीदीन को घर के बाहर गाली.गलौज दे रहे थे। गाली देने से मना करने पर दोनों आरोपी आक्रोशित हो गए। इसी दौरान भोला कोल भी मौके पर पहुंचा। तीनों आरोपियों ने पीड़िता को जान से मारने के इरादे से उसके मुंह में पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया। घटना में उसके चेहरे में आग लग गई और वह गंभीर रूप से झुलस गई। शोर सुनकर परिजन बाहर आएए तब आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता को तत्काल जिला अस्पताल कटनी में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना बड़वारा में धारा 296 बी, 109 (1), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए बड़वारा थाना प्रभारी के के पटेल ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। निर्देशों के तहत थाना स्तर पर विशेष टीम गठित की गई। मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने सघन तलाश कर घटना के 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि पीड़िता के दामाद से पुरानी रंजिश के चलते उन्होंने जान से मारने की नीयत से इस घटना को अंजाम दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button