ग्वालियर lग्वालियर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कीटनाशक के छिड़काव से बनी जहरीली गैस से चार साल के बच्चे की मौत हो गई। जबकि उसकी बहन, मां-पिता बेहोश हो गए थे ,जिन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया है।ग्वालियर में कीटनाशक से निकली गैस से अब बीमार 13 साल की क्षमा शर्मा ने भी दम तोड़ दिया। मंगलवार सुबह ग्वालियर के रिम्स अस्पताल में उसने आखिरी सांस ली। इससे पहले सोमवार को क्षमा के छोटे भाई वैभव की मौत हो गई थी। माता-पिता की हालत भी नाजुक है। दोनों का ईलाज जारी हैं lपुलिस मामले की जांच में जुटी है l
जानकारी के अनुसार घटना गोला का मंदिर प्रीतम विहार कॉलोनी की है। बताया जा रहा है कि यहां एक मकान के पोर्च में भरे गेहूं को घुन से बचाने के लिए मकान मालिक ने सल्फास से बने कीटनाशक का छिड़काव कर दिया था। फिर घर के सारे दरवाजे बंद कर दिए थे।
पोर्च के सामने दो कमरों में किराए से रहने वाला परिवार इस कीटनाशक से बनी जहरीली गैस का शिकार हो गया।
भिंड के मालनपुर टूडीला गांव के रहने वाले सत्येन्द्र शर्मा (उम्र 51 साल) ग्वालियर के महाराजपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्ट्री में कर्मचारी है। सत्येन्द्र अभी ग्वालियर के गोला का मंदिर इलाके में प्रीतम विहार कॉलोनी में श्रीकिशन यादव के मकान में किराए से रहते हैं।
सत्येन्द्र के परिवार में पत्नी रजनी, छोटी बेटी (13) व बेटा करुआ उर्फ वैभव शर्मा (4 साल) रहते है। जिस मकान में यह परिवार रहता है। वह तीन मंजिला है। किराएदार नीचे ग्राउंड फ्लोर पर रहते हैं, जबकि मकान मालिक तीसरी मंजिल पर रहते हैं। जैसे ही किराएदार नीचे उतरे मकान मालिक का बेटा बेहोश पड़ा था जिसकी मौत के बाद अब बहन की भी मौत हो गई l
परिवार की हालत नाजुक बताई जा रही है पुलिस ने मर्ग कायम कर, मामला जांच में लिया हैl
Back to top button