मध्य प्रदेशराज्य
जर्जर सड़के, निर्माण कार्यों की धीमी गति पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जताई नाराजगी : कलेक्ट्रेट में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कर दिए निर्देश

ग्वालियरl। जर्जर सड़कों, निर्माण कार्यों की धीमी गति के कारण रुक रहे विकास और अधिकारियों के रवैये पर सिंधिया ने नाराज़गी जताई।
दरअसल केंद्रीय संचार एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सोमवार को ग्वालियर कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ले रहे हैं। बैठक में जिले के मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक और सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक शुरू होने से पहले उन्होंने नगर निगम सभापति मनोज तोमर को अनुपस्थिति पर फटकार भी लगाई। सिंधिया ने सभापति मनोज तोमर से पूछा- “मनोज, कल क्यों नहीं आए थे? यह ठीक नहीं है। ” इस पर सभापति ने हाथ जोड़कर जवाब दिया- “महाराज, कल श्राद्ध में गया था।”रेलवे स्टेशन पुनर्विकास कार्य का निरीक्षण भी किया l







