भोपालमध्य प्रदेश
जमीनी विवाद में चाकू मारकर हत्या : पुलिस ने दो आरोपियो को किया गिरफ्तार,एक अभी भी फरार

रीवा l रीवा के बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रात्रि में जमीनी विवाद में लखैया मोड के पास छोटे लाल यादव कि गांव के बृजेश यादव ने अपने दो साथी के साथ मिलकर जमीनी विवाद के कारण चाकू मारकर हत्या कर दी थी lजिसमें पुलिस ने मामले को संज्ञान लेते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैl
आपको बता दे की मृतक छोटे लाल यादव चिरहुला मंदिर के पास चाय की छोटी सी दुकान लगाते थे जो रात्रि 9:30 बजे दुकान बंद कर घर वापस लौट रहे थे जैसे ही वह उमरी मोड़ के पास पहुंचे तो तीन आरोपियों ने मिलकर छोटेलाल यादव की चाकू मार कर हत्या कर दी थी जिसमें बिछिया पुलिस ने 24 घंटे के अंदर दो आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसमें से पुलिस ने बृजेंद्र यादव पिता श्री राजबहोर यादव व रवि यादव पिता श्री राजेश यादव को गिरफ्तार किया है वहीं अभी भी एक आरोपी फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही हैl







