जबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुर में बादलों से बरसी राहत : मौसम हुआ सुहाना

जबलपुर, यशभारत। जबलपुर में आज का मौसम सुहाना है। कई दिनों से तप रहे सूरज से आज बादलों ने राहत दी है। शहर में आज शनिवार को सुबह से ही बादलों के कारण मौसम सुहाना हो गया है। हल्की बूंदाबांदी के बाद दोपहर 2 बजे के बाद से आज जमकर बारिश होने लगी। शुरू हो गई है जो राहत देने वाली है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार बारिश होने के आसार बने हैं, लेकिन बहुत ज्यादा बारिश होने की संभावना नजर नहीं आ रही है। बादलों के छंटने के बाद मौसम में ठंडक घुलने के आसार हैं।

सर्दी की आहट, डेढ़ डिग्री गिरा पारा

हवा के बदलते रुख के साथ शनिवार को मौसम में परिवर्तन आया। उत्तर दिशा से आ रही तेज हवा ने दिन में भी मौसम को खुशनुमा बनाए रखा। चक्रवातीय हलचल और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में गिरावट आयीं। अब तक सामान्य से ऊपर चल रहा तापमान सामान्य से नीचे आ गया। मौसम के नए सिस्टम के बीच दिन में हल्की-फ ुल्की महसूस होने वाली उमस रात ढलते ही अब गायब हो रही है। देर रात से भोर तक सर्दी की आहट होने लगी है।

Yash Bharat

Editor With मीडिया के क्षेत्र में करीब 5 साल का अनुभव प्राप्त है। Yash Bharat न्यूज पेपर से करियर की शुरुआत की, जहां 1 साल कंटेंट राइटिंग और पेज डिजाइनिंग पर काम किया। यहां बिजनेस, ऑटो, नेशनल और इंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button